इस सूची का आधार क्या है?
यह सूची इंटरनेट विशेषज्ञ और प्रोफ़ेशनल ब्लॉगर ललित कुमार द्वारा बनाई गई है। इसके लिए ललित अपनी अच्छे ब्लॉग्स की ज़रूरतें नामक लेखमाला में दी गई कसौटियों को आधार बनाते हैं। ब्लॉग के चयन में लेखन की नियमितता, भाषा कौशल, ब्लॉग का रंग-रूप, लेखक की पाठकों के प्रति ज़िम्मेदारी, लेखन के प्रति गंभीरता, विषय चयन, विषय की जानकारी इत्यादि को आधार बनाया जाता है।
आपके ब्लॉग हेतु विजेट
यदि आपका ब्लॉग इस सूची में शामिल है तो आप इस बात का प्रमाण अपने ब्लॉग पर लगा सकते हैं। विजेट कोड नीचे दिया गया है:
यह कोड लगाने के बाद आपके ब्लॉग पर विजेट ऐसी दिखेगी:
आवेदन कैसे करें
इस सूची के लिए ब्लॉग्स का चयन ललित अपनी जानकारी व अनुभव के मुताबिक करते हैं। इस सूची में शामिल करने के लिए किसी भी ब्लॉग का सुझाव भेजने से पहले यह सुनिश्चित कर लें कि ब्लॉग कम-से-कम एक वर्ष पुराना है, उस पर कम-से-कम 100 पोस्ट हो चुकी हैं और सभी पोस्ट एक ही व्यक्ति की लिखी हुई हैं। आप अपने सुझाव या आवेदन इस पृष्ठ पर दिए गए कमेंट बॉक्स में दे सकते हैं।
|
No comments:
Post a Comment